Hindi Lokbharati Chapter 10 Gova Jaisa Mainne Dekha Solutions

Q1. ‘बेनालिया’, ‘अंजुना’ तथा ‘कलिंगवुड’ बीच की विशेषताएँ: १. -------- १. -------- १. -------- २. -------- २. -------- २. -------- ३. -------- ३. -------- ३. --------

बेनालियम अंजुना कलिंगवुड
(१) यह बीच उथला और रेतीला है। (१) यह गहरा और नीले पानी वाला खूबसूरत बीच है। (१) यह काफी रेतीला बीच है।
(२) यहाँ सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। (२) इस पथरीले बीच के एक और लंबी-सी पहाड़ी है। (२) यह बीच 3 से 4 किमी. तक फैला हुआ है।
(३) यह बीच मछुआरों की पहली पसंद है। (३) यह बीच बॉलीवुड की पहली पसंद है। यहाँ कई हिट फिल्मों की शूटिंग हुई है। (३) यह गोवा का सबसे लंबा बीच है।

Q2. कोष्‍ठक में दी गई संज्ञाओं से विशेषण संलग्‍न हैं। नीचे दी गई सारिणी में संज्ञा तथा विशेषणों को भेदों सहित लिखिए: [भयभीत गाय, नीला पानी, दस लीटर दूध, चालीस छात्र, कुछ लोग, दो गज जमीन, वही पानी, यह लड़का] संज्ञा भेद विशेषण भेद ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______ ______

संज्ञा भेद विशेषण भेद
गाय जातिवाचक संज्ञा भयभीत गुणवाचक विशेषण
पानी द्रव्यवाचक संज्ञा नीला गुणवाचक विशेषण
दूध द्रव्यवाचक संज्ञा दस लीटर निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
छात्र जातिवाचक संज्ञा चालीस निश्चित संख्यावाचक विशेषण
लोग समूहवाचक संज्ञा कुछ अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
जमीन जातिवाचक संज्ञा दो गज निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
पानी द्रव्यवाचक संज्ञा वही सार्वनामिक विशेषण
लड़का जातिवाचक संज्ञा यह सार्वनामिक विशेषण

Q3. कृति पूर्ण कीजिए :

गोवा की ओर आकर्षित करने वाले घटक:

गोवा की प्रकृति

यहाँ की जीवन शैली

आबोहवा

मन तरोताजा करने वाली शीतल हवा |

Q4. कृति पूर्ण कीजिए : नवरात्रि तथा दशहरा पर्व में गोवा की अलग परंपराए

नवरात्रि पर्व में गोवा की अलग परंपराएँ

घरों में, गली-मोहल्लों में माँ दुर्गा की घटस्थापना।

लड़कियों द्वारा गरबा का पर्व मनाना।

दशहरा पर्व में गोवा की अलग परंपराएँ

  1. सुबह से लोग अपने वाहनों की सफाई कर उनकी पूजा करते हैं और शाम को भगवान की एक पालकी मंदिर ले जाई जाती है ।
  2. इसके बाद एक पेड़ की विशेष पत्‍तियाँ तोड़कर लोग एक-दूसरे को देकर बधाई देते हैं ।

Q5. लिखिए : मछुआरों की पहली पसंद

मछुआरों की पहली पसंद - बेनालियम बीच

Q6. लिखिए : नीले पानीवाला पथरीला

नीले पानीवाला पथरीला - अंजुना बीच

Q7. लिखिए : रेतीला तथा उथला

रेतीला तथा उथला - बेनलियाम बीच

Q8. लिखिए : सबसे लंबा

सबसे लंबा - कलिंगवुड बीच

Q9. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः अब समुद्र स्‍याह और भयावह दिखने लगा। वाक्‍य = ______

अब समुद्र स्‍याह और भयावह दिखने लगा।

वाक्‍य = मुझे वह आदमी अजीब-सा लगने लगा।

Q10. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः हम आराम करने के इरादे से अपने-अपने स्‍यूट चले गए। वाक्‍य = ______

हम आराम करने के इरादे से अपने-अपने स्‍यूट चले गए।

वाक्‍य = मेरे दादा जी गाँव चले गए।

Q11. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः इधर बच्चे रेत का घर बनाने लगे। वाक्‍य = ______

इधर बच्चे रेत का घर बनाने लगे।

वाक्‍य = बच्चे चिड़याघर में भालू देखने लगे।

Q12. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः फिर भी धूप तीखी ही होती जाती है। वाक्‍य = ______

फिर भी धूप तीखी ही होती जाती है।

वाक्‍य = माँ बाजार अकेले चली जाती है।

Q13. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः सबके बावजूद यह अपने में एक सांस्‍कृतिक विरासत भी समेटे हुए हैं। वाक्‍य = ______

सबके बावजूद यह अपने में एक सांस्‍कृतिक विरासत भी समेटे हुए हैं।

वाक्‍य = सारे कपड़े सहेज कर रखे हुए हैं।

Q14. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः शरीर को कुछ समय के लिए विश्राम मिल जाता है। वाक्‍य = ______

शरीर को कुछ समय के लिए विश्राम मिल जाता है।

वाक्‍य = राकेश सही समय पर विद्यालय चला जाता है।

Q15. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः टैक्‍सी एक पतली-सी सड़क पर दौड़ पड़ी। वाक्‍य = ______

टैक्‍सी एक पतली-सी सड़क पर दौड़ पड़ी।

वाक्‍य = रमा पलंग से गिर पड़ी।

Q16. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आई हुईं सहायक क्रियाओं को अधोरेखाकित कीजिए तथा उनका अर्थपूर्ण वाक्‍यों में प्रयोग कीजिएः यहाँ सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं। वाक्‍य = ______

यहाँ सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जाती हैं।

वाक्‍य = महिलाएँ निश्चित समय पर कार्यालय पहुँच जाती हैं।

Q17. पाठ में प्रयुक्‍त दस सहायक क्रियाएँ छाँटकर लिखिए ।

गए (जाना)

जाता (जाना)

रहती (रहना)

गई (जाना)

पड़े (पड़ना)

रहा (रहना)

लगा (लगना)

गया (जाना)

हुआ (होना)

हुए (होना)

Q18. पाठ में प्रयुक्‍त विशेषणों को ढूँढ़कर उनकी सूची बनाइए ।

गुणवाचक विशेषण: तरंगायित, छोटा, पतली, शीतल, प्रसन्न, अच्छा, तरोताजा, दक्षिण, औपचारिक, उत्तर, बड़ी, समुद्री, तीखी, खूबसूरत, सफेद, रेतीले, महँगे, खास, अच्छी, शांत, नया, असंभव, मजेदार, तेज, बेचारे, छोटे-बड़े, लंबी-सी, मनोरम, नीला, काले, उथला, पहली, गहरा, काफी, स्थानीय, हैरतअंगेज, अधिक, ऊँचाई, अथाह, विस्मयकारी, भयावह, खुश, अद्भुत
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण: दो भागों, पाँच किमी, एक किमी, ३ से ४ किमी
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण: कुछ, काफी
निश्चित संख्यावाचक विशेषण: एक, चार-छह
अनिश्चित संख्यावाचक: कई
सार्वनामिक विशेषण: यह, इन

Q19. प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए :

Diagram: Refer textbook

Q20. प्रकृति को सुंदर बनाए रखने में मेरा योगदान’ विषय पर अपने विचार लिखिए।

मैं पेड़ों की कटाई का विरोध करूँगी और अधिक-से-अधिक पेड़ लगाऊँगी।

दूसरों को भी पेड़ लगाने और उनका महत्त्व समझाने का प्रयास करूँगी।

नदियों, तालाबों और समुद्रों को साफ़ रखने के लिए लोगों को जागरूक बनाऊँगी।

प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताऊँगी।

घर और स्कूल में बिजली और पानी की बचत का ध्यान रखूँगी।

प्रकृति को भगवान की देन मानते हुए, उसकी रक्षा करना अपना कर्तव्य समझूँगी।

स्वार्थ में आकर प्रकृति को नुकसान पहुँचाने वालों को समझाने की कोशिश करूँगी।

Q21. सोचिए और लिखिए :

विलोमार्थी - अदृश्य

उपसर्गयुक्त - परि + दृश्य = परिदृश्य

पर्यायवाची - नजारा

प्रत्यययुक्त - दृश्य + अवली = दृश्यावली |

Q22. सूची बनाइए : गोवा का प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाले वाक्‍य १. २. ३. ४.

गोवा का प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाले वाक्‍य
१. हरीतिमा से भरपूर
२. खूबसूरत सफेद रेतीले समुद्र तट
३. चंद्रमा की चाँदनी में नहाया समुद्र
४. गहरा नीला पानी।

Q23. उपर्युक्‍त संज्ञा-विशेषणों की जोड़ियों का स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए। [भयभीत गाय, नीला पानी, दस लीटर दूध, चालीस छात्र, कुछ लोग, दो गज जमीन, वही पानी, यह लड़का]

दीनानाथ ने भयभीत गाय की पीठ पर हाथ फेर उसे शांत कराया।

गोवा बीच पर दूर-दूर तक नीला पानी फैला दिखाई देता है।

खीर के लिए दस लीटर दूध भी कम पड़ गया।

एक कक्षा में कुल चालीस छात्र हैं।

कुछ लोग बहती गंगा में हाथ धो लेते हैं।

रामावतार ने दो गज जमीन की लड़ाई में अपना सब कुछ गँवा दिया।

हमें वही पानी पीना चाहिए, जो शुद्ध हो।

यह लड़का हमारे विद्यालय की शान है।

Q24. विजय/विजया मोहिते, वरदा सोसायटी, विजयनगर, कोल्हापुर से व्यवस्‍थापक, औषधि भंडार, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।

दिनांक: १५ अक्टूबर, २०१५

प्रति,

मा. व्यवस्थापक जी,

औषधि भंडार,

नागपुर।

[email protected]

विषय: औषधियों की माँग हेतु।

महोदय,

पिछली बार आपसे जो दवाइयाँ मँगवाई थीं, वे लाभकारी सिद्ध हुईं। मुझे कुछ और दवाइयों की जरूरत है। उनके नाम निम्नवत हैं-

क्र. औषधियों के नाम मात्रा
१. द्राक्षासव २ बोतल
२. गौअर्क ५ बोतल
३. त्रिफला चूर्ण २५० ग्राम

इस पत्र के साथ दो सौ रुपए अग्रिम राशि के तौर पर भेज रहा हूँ। आपसे निवेदन है कि आप औषधियाँ जल्द-से-जल्द भेजने की व्यवस्था करें।

धन्यवाद!

भवदीय,

विजय मोहिते,

वरदा सोसायटी,

विजयनगर,

कोल्हापुर।

[email protected]

Other Subjects