Hindi Lokbharati Chapter 18 Ham Is Dharatee Kee Santati Hain Poorak Pathan Solutions

Q1. कविता से प्राप्त संदेश लिखिए।

प्रस्तुत कविता कव्वाली के स्वरूप में है। इसमें लड़के जहाँ महापुरुषों और प्रसिद्ध शूरवीरों का हवाला देते हुए अपने आप को लड़कियों से श्रेष्ठ बताने की कोशिश करते हैं, वहीं लड़कियाँ भी सीता, सावित्री, लक्ष्मीबाई तथा युद्ध में अपना पराक्रम दिखाने वाली शूरवीर रानियों को अपनी जमात से जोड़ते हुए लड़कों से अपने आप को कम नहीं बतातीं। पर बाद में लड़के कव्वाली के माध्यम से लड़कियों को जवाब देते हैं कि कोई किसी से बढ़कर नहीं है, सभी बराबर हैं। देश के चाहे महान पुरुष हों या महान स्त्रियाँ सभी भारत माँ की संतान हैं। लड़के-लड़कियाँ दोनों भारत माता के रथ के दो पहियों के समान हैं। रथ के लिए इन दोनों पहियों का होना जरूरी है। इस तरह कविता से यह संदेश मिलता है कि कोई बड़ा या कोई छोटा नहीं है, सभी लोग समान हैं। हमें अपने आप पर निरर्थक गर्व नहीं करना चाहिए।

Q2. सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए : भरत शेर के दाँत गिनते थे।

भरत शेरों की दतुली गिनते थे।

Q3. सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए : ध्रुव आकाश में खेले थे।

ध्रुव मिट्टी में खेले थे।

Q4. सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए : झगड़ने से सब कुछ प्राप्त होता है।

झगड़ने से कुछ भी प्राप्त नहीं होता।

Q5. सही/गलत पहचानकर गलत वाक्‍य को सही करके वाक्‍य पुनः लिखिए : रानी कर्मवती ने अकबर को राखी भेजी थी।

रानी कर्मवती ने हुमायूँ को राखी भेजी थी।

Q6. विशेषताओं के आधार पर पहचानिए : अपनी लगन का सच्चा - ______

अपनी लगन का सच्चा - प्रहलाद।

Q7. विशेषताओं के आधार पर पहचानिए : भारत माता के रथ के दो पहिये - ______

भारत माता के रथ के दो पहिये - लड़के (पुरुष), लड़कियाँ (स्त्रियाँ)।

Q8. विशेषताओं के आधार पर पहचानिए : खूब लड़ने वाली मर्दानी - ______

खूब लड़ने वाली मर्दानी - लक्ष्मीबाई, दुर्गावती, रजिया सुलताना।

Q9. विशेषताओं के आधार पर पहचानिए : किसी को कुछ न गिनने वाले - ______

किसी को कुछ न गिनने वाले - जयमल-पत्ता।

Q10. वर्गीकरण कीजिए : पद्यांश में उल्लिखित चरित्र-ध्रुव, प्रह्लाद, भरत, लक्ष्मीबाई, रजिया सुलताना, दुर्गावती, पद्‌मिनी, सीता, चाँदबीबी, सावित्री, जयमल ऐतिहासिक पौराणिक

ऐतिहासिक

पौराणिक 

लक्ष्मीबाई, रजिया सुल्तान, दुर्गावती, पद्मिनी, चाँद बीबी, जयमल-पत्ता

ध्रुव, प्रहलाद, भरत, सीता, सावित्री

Other Subjects