Hindi Lokbharati Chapter 4 Chhaapa Solutions

Q1. ऐसे प्रश्न बनाइए जिनके उत्‍तर निम्‍न शब्‍द हों: अनधिकृत

छापा मारने वालों को लेखक से किस प्रकार का अर्थ चाहिए था?

Q2. ऐसे प्रश्न बनाइए जिनके उत्‍तर निम्‍न शब्‍द हों : अरण्यकांड

कवि के घर में क्या देखकर छापा मारने वालों का खिला चेहरा मुरझा गया?

Q3. ऐसे प्रश्न बनाइए जिनके उत्‍तर निम्‍न शब्‍द हों: असफलता

कवि के घर छापा मारने पर छापा मारने वालों को क्या मिली?

Q4. ऐसे प्रश्न बनाइए जिनके उत्‍तर निम्‍न शब्‍द हों: तख्त

कवि छापा मारने वालों से अपने घर में क्या डलवाने के लिए कहते हैं?

Q5. अंतिम चार पंक्‍तियों का भावार्थ लिखिए। बहुत अच्छी बात है, निकलवा लीजिए पर जिनके घर में बैठने को कुछ भी नहीं उनके यहाँ कम-से-कम एक तख्त तो डलवा दीजिए ।

प्रस्तुत कविता की अंतिम चार पंक्तियों में कवि छापा मारनेवालों को सुझाव देते हुए कहता है कि आप जो करते हैं वह उचित है, परंतु जिनके घर में बैठने के लिए भी कुछ नहीं मिलता उनके घर में आपको एक तख्त की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। यहाँ पर कवि ने छापा मारनेवालों की कार्यप्रणाली पर व्यंग्य किया है। उन्होंने आयकर विभाग द्वारा अनधिकृत धन को जब्त करने की प्रशंसा करने के साथ ही विभाग को गरीब परिवारों की मदद करने का सुझाव भी अप्रत्यक्ष रूप से दिया है।

Q6. घरों की स्‍थिति दर्शाने वाली पंक्‍तियाँः समृद्ध अभावग्रस्‍त

घरों की स्थिति दर्शाने वाली पंक्तियाँ:

समृद्ध : जिनके घर में सोने - चाँदी के पलंग और सोफे हैं।

अभावग्रस्त : फटे हुए तकिए और रसोई की खाली सीपियाँ।

Q7. कविता के आधार पर जोड़ियाँ मिलाइए : अ आ अर्थ बालों में सुवर्ण चेहरे पर चाँदी नई कविता में मुद्रा काव्य कृतियों में

अर्थ

नई कविता में

स्वर्ण

काव्य कृतियों में

चाँदी

बालों में

मुद्रा

चेहरे पर

Q8. ‘कर जमा करना, देश के विकास को गति देना है’ विषय पर अपने विचार लिखिए।

समाज में दो तरह के लोग होते हैं। एक वे, जो कर अदा करने लायक आय होने पर स्वेच्छा से ईमानदारी के साथ सरकार को कर अदा कर देते हैं और दूसरे वे, जो कमाई तो जायज-नाजायज अंधाधुंध करते हैं, पर नियम के तहत कर अदा करने से कतराते हैं। यह मनोवृत्ति उचित नहीं है।

देश के विकास का कार्य जनता द्वारा प्राप्त कर से ही पूरा होता है। चिकित्सा, परिवहन तथा जनता की सहायतार्थ शुरू किए जाने वाले सारे कार्य जनता से प्राप्त कर से ही पूरे होते हैं। जिस देश में आय करने वाले सभी लोग ईमानदारी और स्वेच्छा से उचित मात्रा में कर अदा करते हैं, उस देश के विकास के सारे कार्य सुचारू रूप से पूरे होते हैं और सामान्य जनता को उसका पूरा-पूरा लाभ मिलता है। यदि कोई व्यक्ति यह सोचता हो कि सभी लोग तो कर अदा करते हैं, उसके अकेले कर अदा न करने या कम कर का भुगतान करने से क्या फर्क पड़ेगा, तो ऐसा सोचने वालों की संख्या अनगिनत हो सकती है। इस तरह कर की कितनी रकम सरकारी खजाने में जमा होने से रह जाती है। इस कारण पैसे के अभाव में सरकार की अनेक योजनाएँ अटकी रह जाती हैं। इसलिए कर योग्य आय पर ईमानदारी से कर जमा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कर अदा कर हम अपनी ही सहायता करते हैं। कर जमा करने से ही विकास को गति मिलती है।

Q9. कृति पूर्ण कीजिए : कवि द्‌वारा छापामारों को दिए गए सुझाव ______ ______

कवि द्‌वारा छापामारों को दिए गए सुझाव

जिसके घर में अधिक धन हो, तो ले लीजिए

जिसके घर में बिलकुल धन न हो, उसे कुछ धन दे दीजिए

Q10. कृति पूर्ण कीजिए :

Diagram: Refer textbook

Q11. कृति पूर्ण कीजिए : शयनकक्ष में पाई गई चीज ______ ______

शयनकक्ष में पाई गई चीज

फटा हुआ तकिया

टूटी हुई अलमारी

Q12. निम्‍न मुद्दों के आधार पर विज्ञापन तैयार कीजिए :

Diagram: Refer textbook

Q13. प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए :

Diagram: Refer textbook

Q14. संजाल पूर्ण कीजिए :

Diagram: Refer textbook

Q15. सोना, चाँदी, अर्थ और मुद्रा इन शब्‍दों के विभिन्न अर्थ बताते हुए कविता के आधार पर इनके अर्थ लिखिए।

 

सामान्य अर्थ

कविता के आधार पर अर्थ

(i)सोना

पीले रंग की एक बहुमूल्य धातु, जो आभूषण बनाने के काम आती है।

सोना यानी नींद में होना।

(ii)चाँदी

सफेद रंग की एक धर्म चमकीली धातु, जो गहने, सिक्के आदि बनाने के काम आती है।

सिर के बालों का चाँदी के रंग का (सफेद) हो जाना।

(iii)अर्थ

संपत्ति, रुपया-पैसा।

मतलब (कविताओं में)।

(iv)मुद्रा

सिक्का, रुपया-पैसा।

हाथ, मुख, गर्दन आदि की कोई विशेष भावसूचक स्थिति मुख चेष्टा।

Other Subjects