Hindi Lokbharati Chapter 7 Reedh Kee Haddee Solutions

Q1. अपने परिसर में विद्‌यार्थियों के लिए ‘योगसाधना शिविर’ का आयोजन करने हेतु आयोजक के नाते विज्ञापन तैयार कीजिए।

योगसाधना शिविर
सर्व मंगलदल द्वारा आयोजित
स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है।
  • शरीर स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम पर्याय – योगासन
  • आपके परिसर में पहली बार विद्यार्थियों के लिए
  • पंद्रह दिनों का योग शिविर

योगसाधना शिविर की विशेषताएँ:

  • उत्कृष्ट प्रशिक्षक
  • योगक्रियाओंका प्रात्यक्षिक प्रदर्शन
  • प्राणायाम व योगासन का अधिकाधिक अभ्यास
  • योगक्रिया हेतु आवश्यक सामग्री नि:शुल्क

संपर्क

श्री. रविशंकर मित्तल

अखंड व्यायामशाला,

दादर।

कालावधि: ०२ नवंबर से १२ दिसंबर, २०१९

समय: सुबह ८ से १० बजे तक

भ्रमणध्वनि: 8000125456

ई-मेल आईडी: [email protected]

Q2. गोपाल प्रसाद की दृष्‍टि में बहू ऐसी हो

Diagram: Refer textbook

Q3. कारण लिखिए : बाप-बेटे चौंक उठे

उन्होंने उमा के चेहरे पर सुनहरी रिमवाला चश्मा देखा।

Q4. कारण लिखिए : उमा को चश्मा लगा

पिछले महीने उमा की आँखें दुखने लगी थीं।

Q5. कारण लिखिए : उमा को गुस्‍सा आया

गोपाल प्रसाद उमा के चश्मे, उसके गाने-बजाने, पेंटिंग, सिलाई और उसकी पढ़ाई आदि के बारे में एक के बाद एक प्रश्न करते जा रहे थे।

Q6. कारण लिखिए: रामस्‍वरूप ने हारमोनियम उठाकर लाने को कहा

रामसरूप ने हारमोनियम उठाकर लाने को इसलिए कहा क्योंकि वे अपनी पत्नी प्रेमा जी से नाराज़ थे और अपने गुस्से को शांत करने के लिए मन को किसी और कार्य में लगाना चाहते थे। उन्होंने नौकर रतन को हारमोनियम लाने का आदेश दिया ताकि वे गाना गा सकें और अपने मन का तनाव या झुंझलाहट कम कर सकें।

Q7. कृदंत बनाइए : पढ़ना समझना सीना चाहना

पढ़ना - पढ़ाकू

समझना - समझदार

सीना - सीनेवाला

चाहना - चाहत

Q8. कृति पूर्ण कीजिए

Diagram: Refer textbook

Q9. नीचे आकृति में दिए हुए अव्ययों के भेद पहचानकर उनका अर्थपूर्णस्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए : काश ! अव्यय हाय बाद प्रायः बल्‍कि और यदि __तो के पास वाह ! इसलिए के अलावा की तरफ के लिए कारण क्‍योंकि अच्छा नहीं __ तो

  अव्यय वाक्य
काश ! विस्मयादिबोधक अव्यय काश! मैं परीक्षा में प्रथम आती।
बाद क्रियाविशेषण अव्यय बाद में खेलने जाना।
बल्कि समुच्चयबोधक अव्यय वह कक्षा में ही प्रथम नहीं आई, बल्कि पूरे राज्य में प्रथम आई।
यदि__तो समुच्चयबोधक अव्यय यदि उसे मिलना हो, तो दो बजे से पहले आए।
वाह! विस्मयादिबोधक अव्यय वाह! कितना सुंदर नजारा है।
के अलावा संबंधसूचक अव्यय अंगद के अलावा सभी कक्षा में उपस्थित हैं।
के लिए संबंधसूचक अव्यय दादा जी के लिए खाना लाओ।
क्योंकि समुच्चयबोधक अव्यय मैं यहाँ नहीं बैठूँगा, क्योंकि यहाँ गंदगी है।
हाय विस्मयादिबोधक अव्यय हाय! यह क्या हो गया।
प्राय: क्रियाविशेषण अव्यय प्राय: हम बड़े सवेरे ही सैर पर जाते हैं।
और समुच्चयबोधक अव्यय माँ और दीदी बाजार गई हैं।
के पास संबंधसूचक अव्यय बच्चे घर के पास खेल रहे हैं।
इसलिए समुच्चयबोधक अव्यय वह पढ़ता नहीं था, इसलिए फेल हो गया।
की तरफ संबंधसूचक अव्यय घर की तरफ मंदिर है।
कारण संबंधसूचक अव्यय तेज बारिश के कारण बाढ़ आ गई।
अच्छा विस्मयादिबोधक अव्यय अच्छा! तुम भी आ जाना।
नहीं__तो समुच्चयबोधक अव्यय तुम मेहनत से पढ़ाई करो नहीं करोगे तो फेल हो जाओगे।

Q10. निम्‍नलिखित वाक्यों में आए हुए अव्ययों को रेखांकित कीजिए और उनके भेद दिए गए स्‍थान पर लिखिए : वाक्‍य अव्यय भेद गाय को घर के सामने खूँटे से बाँधा। वह उठा और घर चला गया । अरे ! गऊशाला यहाँ से दो किलोमीटर दूर है। वह भारी कदमों से आगे बढ़ने लगा। उन्होंने मुझे धीरे-धीरे हिलाना शुरू किया। मुझे लगा कि आज फिर कोई दुर्घटना होगी। वाह-वाह ! खूब सोचा आपने ! चाची, माँ के पास चली गई।

वाक्‍य अव्यय भेद
गाय को घर के सामने खूँटे से बाँधा। संबंधसूचक अव्यय
वह उठा और घर चला गया । समुच्चयबोधक अव्यय
अरे ! गऊशाला यहाँ से दो किलोमीटर दूर है। विस्मयादिबोधक अव्यय, क्रियाविशेषण अव्यय, क्रियाविशेषण अव्यय
वह भारी कदमों से आगे बढ़ने लगा। क्रियाविशेषण अव्यय
उन्होंने मुझे धीरे-धीरे हिलाना शुरू किया। क्रियाविशेषण अव्यय
मुझे लगा कि आज फिर कोई दुर्घटना होगी। क्रियाविशेषण अव्यय
वाह-वाह ! खूब सोचा आपने ! विस्मयादिबोधक अव्यय
चाची, माँ के पास चली गई। संबंधसूचक अव्यय

Q11. पाठ में प्रयुक्‍त अव्यय छाँटिए और उनसे वाक्‍य बनाकर लिखिए : क्रियाविशेषण अव्यय ______ ______ वाक्‍य ______ ______

क्रियाविशेषण अव्यय

धीरे-धीरे

जल्दी

वाक्‍य

वह धीरे-धीरे चलता है।

तुम जल्दी से अपना गृहकार्य पूरा करो।

Q12. पाठ में प्रयुक्‍त अव्यय छाँटिए और उनसे वाक्‍य बनाकर लिखिए : संबंधसूचक अव्यय ______ ______ वाक्‍य ______ ______

संबंधसूचक अव्यय

के लिए

के अंदर

वाक्‍य

माँ ने मीना के लिए मिठाई लाई।

उसके घर के अंदर एक बिल्ली है।

Q13. पाठ में प्रयुक्‍त अव्यय छाँटिए और उनसे वाक्‍य बनाकर लिखिए : समुच्चयबोधक अव्यय ______ ______ वाक्‍य ______ ______

समुच्चयबोधक अव्यय

और

लेकिन

वाक्‍य

बादल आए और वर्षा होने लगी।

मैं उसके घर गया लेकिन वह नहीं था।

Q14. पाठ में प्रयुक्‍त अव्यय छाँटिए और उनसे वाक्‍य बनाकर लिखिए : विस्‍मयादिबोधक अव्यय ______ ______ वाक्‍य ______ ______

विस्‍मयादिबोधक अव्यय

अरे!

वाह!

वाक्‍य

अरे! आओ इधर भी।

वाह! आप भी खूब खेलें।

Q15. संजाल पूर्ण कीजिए

Diagram: Refer textbook

Q16. शब्‍दयुग्‍म पूर्ण कीजिए : पढ़े सभा पेंटिंग सीधा

पढ़े - लिखे

सभा - सोसायटियों

पेंटिंग - वेंटिंग

सीधा - सादा

Q17. सुनी-पढ़ी अंधविश्वास की किसी घटना में निहित आधारहीनता और अवैज्ञानिकता का विश्लेषण करके लिखिए।

मेरी दादी बड़ी अंधविश्वासी हैं। उनका मानना था कि कोई घर से बाहर जा रहा हो और किसी को छींक आ जाए तो जाने वाले का काम पूरा नहीं होगा किसी के बाहर जाते समय कोई छींक दे तो दादी बाहर जाने वाले को रोक देती थीं घर के सभी लोग उनकी इस आदत से परेशान थे। एक बार मेरे भाई को इंटरव्यू के लिए बाहर जाना था। यह इंटरव्यू हमारे जिले के सर्वश्रेष्ट स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद के लिए था। भाई काफी दिनों से इसके लिए तैयारी और प्रतीक्षा कर रहे थे। मुझे बहुत खाँसी-जुकाम हो रहा था। जैसे ही भाई ने बैग उठाकर चलना चाहा, मुझे जोर-जोर से छींक आने लगीं। दादी ने भाई को जाने नहीं दिया और उनका वह महत्त्वपूर्ण इंटरव्यू छूट गया। घर के सभी लोग इस घटना से बहुत दुखी हुए। मैंने दादी को समझाया कि छींक एक स्वाभाविक क्रिया है। जुकाम होने पर नाक में एक प्रकार की सरसराहट होती है। नाक में मौजूद नर्व सेल इसका संकेत मस्तिष्क को भेजते हैं। मस्तिष्क इसकी प्रतिक्रिया में चेहरे, गले और छाती की मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है, जिसके फलस्वरूप ये सब मिलकर तेज हवा निकालकर बाहरी कणों को बाहर फेंक देते हैं। यही क्रिया छींक है। दादी के मन में भी भाई के इंटरव्यू को लेकर अफसोस था। उन्होंने मेरी बात समझी और धीरे-धीरे अपनी इस आदत को छोड़ दिया।

Other Subjects