Hindi Lokbharati Chapter 1 Vaah Re Hamadard Solutions

Q1. आकृति में लिखिए :

अस्पताल में आए सोनाबाई के बच्चों की शरारतें:

एक बच्चा कुर्सी पर चढ़ गया |

सोनाबाई की छोटी लड़की दवा की शीशी लेकर कथकली डांस करने लगी |

दूसरा बच्चा मेज पर चढ़ गया |

एक लड़का टांग के साथ लटकी थैली पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने लगा |

Q2. अंतर स्‍पष्‍ट कीजिए : प्राइवेट अस्‍पताल सार्वजनिक अस्‍पताल १. ______ १. ______ प्राइवेट वार्ड जनरल वार्ड १. ______ १. ______

प्राइवेट अस्पताल

सार्वजनिक अस्पताल

१. प्राइवेट अस्पताल में अच्छी सुविधाएँ होती हैं।

१. सार्वजनिक अस्पताल में कई बार सुविधाओं का अभाव होता है।

प्राइवेट वॉर्ड

जनरल वॉर्ड 

१. मिलने का कोई निश्चित समय नहीं |

१. मिलने का निश्चित समय होता है।

Q3. कारण लिखिए : लेखक कहते हैं कि मेरी दूसरी टाँग उस जगह तोड़ना जहाँ कोई परिचित न हो |

लेखक कहते हैं कि मेरी दूसरी टाँग उस जगह तोड़ना जहाँ कोई परिचित न हो - उस जगह लेखक के परिचित होंगे तो लेखक से समय-असमय मिलने आकर तंग करेंगे।

Q4. कारण लिखिए : लेखक को अधिक गुस्‍सा अपनी पत्‍नी पर आया

लेखक को अधिक गुस्‍सा अपनी पत्‍नी पर आया - आगंतुक को रोते देखकर लेखक की पत्नी ने उसे कोई रिश्तेदार या करीबी मित्र समझकर टैक्सीवाले को किराये के पैसे दे दिए थे।

Q5. मरीज से मिलने जाते समय कौन-कौन-सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए, लिखिए।

मरीज से मिलने का समय निश्चित होता है। अत: निश्चित समय पता करके ही मिलने जाना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार फल व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री तथा आवश्यक रुपए पैसे भी साथ में लेकर जाने चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों को साथ न ले जाएँ। यदि कोई विकल्प नहीं तो बच्चों को ले जाने पर भी मरीज से उन्हें दूर रखें। इससे संक्रमण होने की आशंका नहीं रहती और बच्चों की शरारत से मरीज को भी नुकसान नहीं होता। मरीज से आवश्यक बातें ही करनी चाहिए। आवाज ऊँची न हो और उसमें विनम्रता होनी चाहिए। डॉक्टर, वार्ड बॉय, नर्स व अस्पताल के कर्मचारियों के कार्य में कोई बाधा न हो, इस बात का खयाल रखें। इस प्रकार सामाजिक शिष्टाचार व अनुशासन का पालन करते हुए हमें मरीज से मिलने जाना चाहिए।

Q6. निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर किसी समारोह का वृत्‍तांत लेखन कीजिए : स्‍थान तिथि और समय प्रमुख अतिथि समारोह अतिथि संदेश समापन

दादर। १५ नवंबर,२०१८ को विद्यामंदिर विद्यालय, दादर में प्रात: ९ बजे हिंदी-दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

समारोह की अध्यक्षता दादर कॉमर्स कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. पाटील ने की। सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने माननीय अध्यक्ष महोदया का परिचय दिया और माननीय अध्यक्ष महोदया ने हिंदी संबंधी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य के अनुरोध पर माननीय अध्यक्ष महोदया ने हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, हिंदी अंत्याक्षरी प्रतियोगिताओं तथा हिंदी परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

डॉ. पाटील ने हिंदी भाषा के अध्ययन में अभिरुचि रखने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाकर उन्हें बधाई दी। इसके पश्चात उन्होंने हिंदी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने राजभाषा हिंदी को राष्ट्रीय एकता की सूत्र भाषा कहा। हिंदी की लोकप्रियता तथा उसके प्रचार-प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय के छात्र-छात्राओें ने हिंदी के प्रसिद्ध कवियों की भूमिका में स्वयं को प्रस्तुत कर उनकी रचनाओं के काव्य पाठ द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध किया। अंत में उपप्रधानाचार्य ने माननीय अध्यक्ष महोदया, प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ दोपहर २.०० बजे 'हिंदी दिवस' का शानदार समारोह समाप्त हुआ।

Q7. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : ______ बाजार जाओ।

तुम बाजार जाओ।

Q8. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : ______ इसके पहले उसे मना करता।

मैं इसके पहले उसे मना करता।

Q9. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : ______ कारखाने में एक ही विभाग में काम करते थे।

वे कारखाने में एक ही विभाग में काम करते थे।

Q10. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : ______ रिसॉर्ट हमने पहले से बुक कर लिया है ।

वह रिसॉर्ट हमने पहले से बुक कर लिया है ।

Q11. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : हृदय ______ है; ______ उदार हो ।

हृदय आपका है; आप उदार हो।

Q12. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : इसके बाद ______ लोग दिन भर पणजी देखते रहे ।

इसके बाद हम लोग दिन भर पणजी देखते रहे ।

Q13. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : इसे लेकर ______ क्‍या करोगे ?

इसे लेकर तुम क्‍या करोगे?

Q14. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : काम करने के लिए कहा है ______ करो।

काम करने के लिए कहा है उसे करो।

Q15. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए : लोग ______ कमरा स्‍वच्छ कर रहे हैं।

लोग अपना कमरा स्‍वच्छ कर रहे हैं।

Q16. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : आपने विदेश में भ्रमण तो कर लिया है।

आपने विदेश में भ्रमण तो कर लिया है।

विदेश - जातिवाचक संज्ञा,

भ्रमण - भाववाचक संज्ञा |

Q17. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : गाय बहुत दूध देती है।

गाय बहुत दूध देती है।

गाय - जातिवाचक संज्ञा,

दूध - द्रव्यवाचक संज्ञा |

Q18. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : गोवा देख मैं तरंगायित हो उठा।

गोवा देख मैं तरंगायित हो उठा।

गोवा - व्यक्तिवाचक संज्ञा |

Q19. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : इस कहानी में भारतीय समाज का चित्रण मिलता है।

इस कहानी में भारतीय समाज का चित्रण मिलता है।

कहानी - जातिवाचक संज्ञा,

समाज - समूहवाचक संज्ञा,

चित्रण - भाववाचक संज्ञा |

Q20. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : मैं रोज ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ ।

मैं रोज ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ ।

ईश्वर - जातिवाचक संज्ञा,

प्रार्थना - भाववाचक संज्ञा |

Q21. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : सागर का जल खारा होता है।

सागर का जल खारा होता है।

सागर - जातिवाचक संज्ञा,

जल - द्रव्यवाचक संज्ञा |

Q22. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : सैनिकों की टुकड़ी आगे बढ़ी।

सैनिकों की टुकड़ी आगे बढ़ी।

सैनिकों - जातिवाचक संज्ञा,

टुकड़ी - समूहवाचक संज्ञा |

Q23. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : सोना-चाँदी और भी महँगेहोते जा रहे हैं।

सोना-चाँदी और भी महँगे होते जा रहे हैं।

सोना - द्रव्यवाचक संज्ञा,

चाँदी - द्रव्यवाचक संज्ञा |

Q24. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : सोनाबाई अपने चार बच्चों के साथ आई।

सोनाबाई अपने चार बच्चों के साथ आई।

सोनाबाई - व्यक्तिवाचक संज्ञा,

बच्चों - जातिवाचक संज्ञा |

Q25. निम्‍नलिखित वाक्‍यों में आए हुए संज्ञा शब्‍दों को रेखांकित करके उनके भेद लिखिए : युवकों का दल बचाव कार्य में लगा था।

युवकों का दल बचाव कार्य में लगा था।

युवकों - जातिवाचक,

दल - समूहवाचक,

कार्य - भाववाचक संज्ञा |

Q26. निम्‍नलिखित वाक्‍यों के रिक्‍त स्‍थानों में उचित सर्वनामों का प्रयोग कीजिए: ______ सार्वजनिक अस्‍पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं।

वे सार्वजनिक अस्‍पताल के प्राइवेट वार्ड में हैं।

Q27. पाठ में प्रयुक्‍त किन्हीं पाँच संज्ञाओं को ढूँढ़कर उनका वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

गुस्सा गुस्सा भी मनुष्य के दुख का कारण होता है।
इंसानियत जब तक धरती पर इंसानियत है तब तक हर जीव सुरक्षित है।
मरीज नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति मन का मरीज होता है।
असम असम में चाय के बागान बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
चाय ठंडी के मौसम में गरम चाय ज्यादा अच्छी लगती है।

Q28. पाठ में प्रयुक्‍त सर्वनाम ढूँढ़कर उनका स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए।

मेरी गलती मेरी नहीं थी।
अपने आपको अपने आपको कमजोर समझने वाला राम कक्षा में प्रथम आया।
कुछ दाल में कुछ गिर गया।
क्या क्या खाने में कड़वा लगता है?
यह यह कई धर्मो की जननी है।
मुझे मुझे क्रिकेट खेलना पसंद है।

Q29. संजाल पूर्ण कीजिए :

मरीज से मिलने के लिए आने वाले लोगों की विशेषताएँ

ये लोग सिर्फ औपचारिकता निभाने आते हैं |

इन्हें मरीज से हमदर्दी नहीं होती |

ये केवल सूरत दिखाने आते हैं |

मोहल्लेवाले अपनी फुर्सत से आते हैं |

Q30. शब्‍द बनाइए :

Diagram: Refer textbook

Q31. शब्‍दसमूह के लिए एक शब्‍द लिखिए : जहाँ मुफ्त में भोजन मिलता है - ______

जहाँ मुफ्त में भोजन मिलता है - लंगर (भंडारा) |

Q32. शब्‍दसमूह के लिए एक शब्‍द लिखिए: वह स्‍थान जहाँ अनेक प्रकार के पशु-पक्षी रखे जाते हैं - ------

चिड़ियाघर

Other Subjects