Hindi Lokbharati Chapter 21 Man Poorak Pathan Solutions

Q1. कृति पूर्ण कीजिए :

Diagram: Refer textbook

Q2. लिखिए: निम्नलिखित हाइकु द्वारा मिलने वाला संदेश करते जाओ पाने की मत सोचो जीवन सारा। भीतरी कुंठा नयनों के दुवार से आई बाहर। ______ ______

करते जाओ पाने की मत सोचो जीवन सारा।

भीतरी कुंठा नयनों के दुवार से आई बाहर। 

हमें पूरा जीवन काम करते रहना चाहिए। यह नहीं सोचते रहना चाहिए कि हमें क्या प्राप्त होगा।

जब नेत्रों से अश्रु बहते हैं तो यह मानना चाहिए कि मन की कुंठा नयन रूपी द्वार से बाहर आ रही है।

Q3. निम्‍नलिखित काव्य पंक्‍तियों का केंद्रीय भाव स्‍पष्‍ट कीजिए : चलतीं साथ पटरियाँ रेल की फिर भी मौन।

कवि कहता है कि रेल की पटरियाँ मौन होकर उसके साथ-साथ चलती हैं, लेकिन वे कभी इसका घमंड नहीं करते।कवि यहाँ संदेश देना चाहता है कि जो हमारे शुभचिंतक होते हैं, वे बिना किसी दिखावे के हर परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं। वास्तव में ऐसे शुभचिंतक परछाई की तरह होते हैं, जो हर परिस्थिति में हमारे साथ रहते हैं। मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर हमारी मदद करते हैं।

Q4. निम्‍नलिखित काव्य पंक्‍तियों का केंद्रीय भाव स्‍पष्‍ट कीजिए: काँटों के बीच खिलखिलाता फूल देता प्रेरणा।

इस काव्यांश में गुलाब के फूल को जीवन संघर्षों का प्रतीक बनाकर प्रस्तुत किया गया है। यह फूल काँटों के बीच रहकर भी मुस्कराता है, जिससे यह संदेश मिलता है कि हमें कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों से डरना नहीं चाहिए। जैसे गुलाब काँटों के बीच रहकर भी अपनी सुंदरता और मुस्कान नहीं खोता, वैसे ही हमें भी जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। यह पंक्तियाँ हमें साहस, धैर्य और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देती हैं।

Q5. परिणाम लिखिए : सितारों का छिपना - ______

आकाश का सूना होना।

Q6. परिणाम लिखिए : तुम्‍हारा गीतों को स्‍वर देना - ______

उन गीतों का अमर हो जाना।

Q7. सरल अर्थ लिखिए: मन की ______ बरसीं आँखें।

कवि कहते है कि मन में जो पीड़ा है, वह बादल बनकर आँखों में छा गई और आँखों से अश्रुओं की वर्षा होने लगी। यहाँ कवि यह बताना चाहता है कि अक्सर मन का दुख आँसुओ से ही प्रकट होता है।

Q8. उचित जोड़ियाँ मिलाइए: अ उत्तर आ मछली ______ मौन गीतों के स्‍वर ______ सूना रेल की पटरियाँ ______ प्यासी आकाश ______ अमर पीड़ा

उत्तर
मछली प्यासी
गीतों के स्‍वर अमर
रेल की पटरियाँ मौन
आकाश सूना

Q9. उत्‍तर लिखिए : छिपे हुए |

छिपे हुए - सीतारे |

Q10. उत्‍तर लिखिए : धुल गए |

धुल गए - विषाद |

Q11. उत्‍तर लिखिए : मँझधार में डोले |

मँझधार में डोले - जीवन नैया |

Q12. उत्‍तर लिखिए : अमर हुए।

अमर हुए - गीतों के स्‍वर।

Q13. वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए : दिनांक: ........ संबोधन: ........ अभिवादन: ........ प्रारंभ: विषय विवेचन: -------------------------------------------------------------------------- -------------------------------------------------------------------------- तुम्‍हारा/तुम्‍हारी, ........ नाम: ........ पता: ........ ई-मेल आईडी: ........

दिनांक: १५ जनवरी, २०१८

[email protected]

प्रिय मित्र,
सादर नमस्कार!

आपका पत्र दो दिन पूर्व ही मिला। विद्यालय की वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में आपकी तरफ से मिली बधाई को मैं स्वीकार करते हुए आपको धन्यवाद देता हूँ। इस सफलता से मेरे माता-पिता बहुत खुश हैं और मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि इस खुशी में आप भी सहभागी हैं।
एक बार पुनः आपके बधाई पत्र व शुभकामनाओंके लिए हृदय से धन्यवाद।

तुम्हारा मित्र,
अमन गुलाटी

अमन गुलाटी,
१५४/मनन नगर,
दादर,
मुंबई।
[email protected]



Other Subjects